दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सहित इन ट्रेनों में कोच बढाये



सीधी-सट्ट 






🐯 







  












 सूचना-संसार 



 *पाठकों और सोशल मीडिया का आभार* 


 *Please Like & Subscribe Blog* 



 *हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं* 



 ✍🏻 

दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सहित इन ट्रेनों में कोच बढाये 

*डिब्बों में अस्थाई बढोतरी*
*03 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे*

 रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुरसिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुरसिटी, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:- 
1. गाडी संख्या 20474/20473, उदयपुरसिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुरसिटी रेलसेवा में उदयपुरसिटी से दिनांक 14.04.22 से 17.04.22 तक एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 16.04.22 से 19.04.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 
2. गाडी संख्या 22472/22471, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 15.04.22 से 18.04.22 तक एवं बीकानेर से दिनांक 16.04.22 से 19.04.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।  
3. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 15.04.22 से 18.04.22 तक एवं दादर से दिनांक 16.04.22 से 19.04.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
 🙏




CP MEDIA 


Post a Comment

0 Comments