सहेजने का सुख पुस्तक - पर पंचकोणीय पाठकीय चर्चा का आयोजन रवि‍वार को एक साथ तीन पीढि‍यां करेगी पाठकीय वि‍चार



सीधी-सट्ट 




🐯 








  












 सूचना-संसार 



 *पाठकों और सोशल मीडिया का आभार* 


 *Please Like & Subscribe Blog* 



 *हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं* 



 ✍🏻 

सहेजने का सुख पुस्तक - पर पंचकोणीय पाठकीय चर्चा का आयोजन रवि‍वार को
एक साथ तीन पीढि‍यां करेगी पाठकीय वि‍चार


बीकानेर 
सुरभि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान, बीकानेर द्वारा गोविन्द जोशी की पुस्तक ’सहेजने का सुख’ पर पंचकोणीय पाठकीय चर्चा का आयोजन 27 मार्च को शाम 5 बजे श्री नागरी भण्डार, नरेन्द्रसिंह आॅडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव दिनेश उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार भवानीशंकर व्यास ’विनोद’ होंगे जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ लेखिका श्रीमती आनंद कौर व्यास करेंगी उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन की खास बात यह रहेगी कि एक ही परिवार की तीन पीढ़ी के पाठकीय विचार प्रस्तुत किए जायेंगे। साथ ही इस आयोजन के साक्षी होंगे वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती प्रमिला गंगल, व्यग्यकार एवं लेखक डाॅ अजय जोशी, राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान, बीकानेर के डाॅ मूलचंद बोहरा, डाॅ विष्णुदत जोशी इस कार्यक्रम का मान बढ़ायेंगे। कार्यक्रम का संयोजक होंगे संजय आचार्य वरूण।
 🙏




CP MEDIA 


Post a Comment

0 Comments