देशनोक से शुरू होगी भारत माता यात्रा, 2 अप्रैल को बीकानेर पहुंचेगी



सीधी-सट्ट 




🐯 







  












 सूचना-संसार 



 *पाठकों और सोशल मीडिया का आभार* 


 *Please Like & Subscribe Blog* 



 *हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं* 



 ✍🏻 

देशनोक से शुरू होगी भारत माता यात्रा, 2 अप्रैल को बीकानेर पहुंचेगी

बीकानेर। जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन की आगामी 2 अप्रेल से देशनोक से शुरु होने वाली भारत माता यात्रा की तैयारियों को लेकर बीकानेर विभाग की बैठक  भगवती प्रसाद
गौड़ की अध्यक्षता में हुई। संगठन मंत्री संजय गोदारा ने बताया कि भारत माता यात्रा देशनोक से रवाना होगी। यात्रा में संघ के प्रचारक कैलाश चन्द्र जी प्रद्युम्र जी, सुमन शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष
अनिल जी, प्रदेश अध्यक्ष नारायण, श्रीमती ममता सहगल राष्ट्रीय संयोजिका, प्रदेश प्रभारी सुनील शर्मा, महासचिव धर्मेन्द्र, प्रदेश संरक्षक ज्ञानदेव जी आहूजा शामिल होंगे। यात्रा तीन महीने बाद 1 जुलाई का जयपुर पहुंचेगी तथा 11 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीना
आसोपा व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती
विजयलक्ष्मी हि�मतासर ने दो दिन के
बीकानेर के कार्यक्रमों की रुपरेखा सभी
पदाधिकारियों की सहमति से तैयार की।
ओम राजपुरोहित संभाग प्रवक्ता ने सभा
स्थल के बैनर पोस्टर का विमोचन किया।
देशनोक से यात्रा ओम राजपुरोहित व
राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में 2 अप्रैल को
बीकानेर पहुंचेगी। यहां भव्य स्वागत
होगा।

 🙏




CP MEDIA 


Post a Comment

0 Comments