लंपी रोग से ग्रसित गौ माता के देवलोक गमन व 7 नवंबर 1966 को बलिदान हुए गो भक्तों को श्रद्धांजलि, भावांजलि सभा का आयोजन



सीधी-सट्ट 




🐯 



 ✍🏻 
लंपी रोग से ग्रसित गौ माता के देवलोक गमन व 7 नवंबर 1966 को बलिदान हुए गो भक्तों को श्रद्धांजलि, भावांजलि सभा का आयोजन
        गौ गोचर संरक्षण संयुक्त मोर्चा के द्वारा वर्तमान समय में लंपी रोग से ग्रसित गोवंश के देवलोक गमन होने पर उन्हें श्रद्धांजलि और 7 नवंबर 1966 को बलिदान हुए गो भक्तों के लिए भावांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
         आज संगठन द्वारा इस भावांजलि सभा के कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तय की गई
      आयोजन समिति के संयोजक मनोज कुमार सेवग ने बताया कि संपूर्ण गोहत्या बंदी मांग के लिए दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में तत्कालीन भारत सरकार के द्वारा गौ भक्तों के आंदोलन को कुचलने के लिए चलाई गई गोलियों से असंख्य गोभक्त, साधु- संत गोलोक को प्राप्त हुए। उन्हें भावांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बीकानेर में संतों के पावन सानिध्य में किया जा रहा है।
      आयोजन समिति के सूरजमालसिंह नीमराणा ने बताया कि लंपी रोग से ग्रसित गौ माताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।इस के लिए 7 नवंबर 2022 को बड़ी श्रद्धांजलि, भावांजलि सभा शिव बाड़ी मंदिर में रखी जा रही है। इस महती आयोजन में आप सभी गौ भक्त, गौ सेवी संस्थाएं, गौशाला संचालक, समाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।
       संगठन के निर्मल कुमार बरडिया ने बताया कि यह श्रद्धांजलि, भावांजलि सभा-- दिनांक 7 नवंबर 2022 समय-शाम 5:00 बजे स्थान :- लालेश्वर महादेव मंदिर, शिव मठ शिवबाड़ी बीकानेर आयोजित की जाएगी।
      संगठन के सूरज प्रकाश राव ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर जिले की समस्त गो सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओ, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओ का संयुक्त मोर्चे का गठन और विस्तार किया जाएगा और पदाधिकारियों को दायित्व भी बांटे जाएंगे।
      यह महति आयोजन शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता परम पूज्य विमर्शानंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
      आज की इस बैठक में ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सियाग, जेडी कुमावत, सनातन धर्म प्रचारिणी सभा के प्रेम सिंह राठौड़, ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के प्रदेशमहामंत्री जलज सिंह जनवार, पार्षद अनूप गहलोत, चांदवीरसिंह, विजय सिंह चारण,धनपत, धर्मेंद्र, अविनाश, लक्ष्मण, गोपाल सिंह आदि ने बैठक में भाग लिया।


 🙏



CP MEDIA 







  



Post a Comment

0 Comments