राजस्थान में निकाय प्रमुखों का भत्ता 20 फीसदी बढ़ा



सीधी-सट्ट 


🐯 


 ✍🏻 


निकाय मुखियाओं को एक साल में दूसरी बार भत्ता वृद्धि का लाभ मिला

राजस्थान में निकाय प्रमुखों का भत्ता 20 फीसदी बढ़ा 
जयपुर । राज्य सरकार ने राजस्थान के सभी नगरीय निकायों के मुखियाओं के मासिक भत्ते बढ़ा दिए हैं।


नगर निगम में मेयर और नगर पालिका व
नगर परिषद के अध्यक्षों के 20 फीसदी
तक भत्ते बढ़ाए गए हैं। एक साल में ये
दूसरा मौका है, जब सरकार ने निकाय
प्रमुखों के भत्ते में इजाफा किया है। नई
अधिसूचना के तहत अब नगर निगम में
मेयर को 27,600 रुपए, नगर परिषद में
अध्यक्ष को 16,560 रुपए और नगर
पालिका में चेयरमैन को 10,350 रुपए
मिलेंगे। ये सरकार का चुनावी फैसला
माना जा रहा है, क्योंकि निकाय प्रमुख के
भत्ते को बढ़ाए अभी पूरा एक साल भी
नहीं हुआ है। चुनाव का समय है।


वर्तमान में 230 से ज्यादा नगरीय
निकाय है। निकाय प्रमुख भी विधानसभा
चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं।

अभी ये मिलते हैं भत्ते 
वर्तमान में नगर निगम में मेयर
को 24,000 रुपए, नगर परिषद में
अध्यक्ष को 14,400 रुपए और नगर
पालिका में चेयरमैन को 9,000 रुपए
भत्ते के रूप में मिलते हैं।

पिछले साल भी बढ़ाए थे भत्ते 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की
सरकार में ही नगरीय निकाय के प्रमुखों
के भत्ते मई 2022 में बढ़े थे। तब राज्य
सरकार ने 15 से लेकर 20 फीसदी तक
भत्तों में इजाफा किया था। दरअसल, उस
समय निकाय प्रमुखों ने भत्ते बढ़ाने की
मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने
पिछले साल अपने बजट में इसे बढ़ाने
का ऐलान किया था।




 🙏



CP MEDIA 







  



Post a Comment

0 Comments